भिलाई इस्पात संयंत्र लोहा चोरी केस: रसूखदार कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी जेल

भिलाई इस्पात संयंत्र लोहा चोरी केस: रसूखदार कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी जेल

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में करोड़ों रुपये के लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसकी संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की और मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वैशाली नगर निवासी भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर संचालित हो रही थीं। जांच के दौरान मिले तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों से उसकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।

इस बहुचर्चित मामले में अब तक जीएम, इंजीनियर, एसोसिएट और मुख्य साजिशकर्ता समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि लोहा चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और पूछताछ में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।