चंदखुरी में अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 29 पौवा शराब जब्त

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने ग्राम चंदखुरी में अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी शराब और बिक्री से प्राप्त नकदी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चंदखुरी के शीतला तालाब पार क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना पुलगांव पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 29 पौवा देशी मदिरा मशाला सवा शेरा तथा शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 3,100 रुपये आंका गया है।
पुलिस ने आरोपी पवन निर्मलकर (28 वर्ष), निवासी संतोषी चौक, ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब का संग्रहण और बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह कारोबार कर रहा था। जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बरामदगी
29 पौवा देशी मदिरा मशाला सवा शेरा
शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद
कुल जब्ती मूल्य लगभग 3,100 रुपये
