साइबर ठगी के पैसों का खेल: दुर्ग पुलिस ने 6 म्यूल अकाउंट धारकों को भेजा जेल

दुर्ग। साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर अवैध कमाई करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उतई पुलिस ने साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए म्यूल बैंक खातों के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना उतई क्षेत्र में संचालित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के संदिग्ध खातों की जांच की गई। जांच में पता चला कि वर्ष 2024 से 2026 के बीच साइबर ठगी से हासिल रकम इन खातों में जमा की गई और बाद में अन्य खातों में ट्रांसफर या नकद निकासी कर अवैध लाभ कमाया गया।

बैंक से प्राप्त केवाईसी दस्तावेज, खाता विवरण और ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट की जांच में लाखों रुपये के संदिग्ध और अनधिकृत लेन-देन सामने आए। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/2026 दर्ज कर जांच शुरू की और छह खाताधारकों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम साइबर ठगी से जुड़े लोगों को उपयोग के लिए दिए थे। इसके बदले उन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ था।
गिरफ्तार आरोपियों में भूपेन्द्र हिरवानी, नवलेश्वर पाटले, पवन सिंह, आकाश चन्द्राकर, अर्पण शुक्ला और मुकेश सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम कार्ड तथा बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।
आरोपी का नाम :
(1) भूपेन्द्र हिरवानी पिता रितेश हिरवानी उम्र 23 वर्ष पता पाॅच रास्ता, मोतीलाल चैक, बजरंग बली मंदिर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग
(2) नवलेश्वर पाटले पिता ओमकार पाटले उम्र 35 वर्ष पता डाॅक्टर जी.के. वर्मा क्लीनिक के पास, वार्ड 06, संजय नगर, थाना सुपेला जिला दुर्ग
(3) पवन सिंह पिता अमीर सिंह उम्र 32 वर्ष पता भाई किराना दुकान के पास, प्रगति नगर, केम्प 01, जलेबी चैक, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग
(4) आकाश चन्द्राकर पिता आशाराम चन्द्राकर उम्र 37 वर्ष पता कृष्णा टाकीज के सामने, मैत्रीनगर, फेस 04, रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग
(5) अर्पण शुक्ला पिता ऋषिकुमार शुक्ला उम्र 23 वर्ष पता हाउस नंबर 770, इंडोर स्टेडियम पास, हनुमान मंदिर, तितुरडीह, दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
(6) मुकेश सिंह पिता दिलीप सिंह उम्र 23 वर्ष पता क्वाटर नंबर 28सी, सड़क 37सी, सेक्टर 07 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. IDFC First Bank पासबुक
2. एटीएम कार्ड
3. मोबाइल सिम कार्ड
4. बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज
