दशहरा मैदान में हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था बदमाश, आदतन अपराधी सचिन उर्फ जहर गिरफ्तार

दशहरा मैदान में हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था बदमाश, आदतन अपराधी सचिन उर्फ जहर गिरफ्तार

भिलाई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने हाथ में धारदार बटन चाकू लेकर आम लोगों और राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शांति नगर स्थित दशहरा मैदान गेट के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन उर्फ जहर (24 वर्ष) निवासी घासीदास नगर अटल आवास, जामुल बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार बटन चाकू बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।