बजरंग दल से भाजपा तक: रवि निगम बने युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष

भिलाई लंबे समय से हिंदू समाज और सनातन धर्म की सेवा में सक्रिय रहे रवि निगम को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

करीब दो दशकों से अधिक समय तक बजरंग दल में प्रखंड से लेकर प्रांत स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए रवि निगम ने युवाओं को संगठित करने और धर्म से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। धर्मांतरण जैसे विषयों के खिलाफ उन्होंने लगातार आवाज उठाई और कई आंदोलनों में भागीदारी भी की।

समर्थकों का कहना है कि रवि निगम हमेशा जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं, जो हर परिस्थिति में साथ खड़े दिखाई देते हैं। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूत कदम माना जा रहा है। नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपनी सोच, ऊर्जा और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। साथ ही भगवान श्रीराम से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।