पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस होली, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल







भिलाई। जिला दुर्ग के सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर‑06 भिलाई परिसर में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर पुलिस होली का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।

कार्यक्रम में दुर्ग संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग जिला कलेक्टर और दुर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर रंगों के इस त्योहार को मनाया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।

पुलिस विभाग के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण और टीम भावना को मजबूत करना है, ताकि सभी मिलकर बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।