12 वीं का छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सक्ती।12वीं की छात्रा का अपहरण कर उसे ओडिशा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के एक गांव में रहने वाली 12वीं की छात्रा को आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण किया। फिर उसे ओडिशा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। डरी-डरी पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।