बड़ी खबर: पाकिस्तानी ट्रेन को बलोच विद्रोहियों ने किया हाईजैक, चालक सहित कई सुरक्षाकर्मियों को उतारा मौत के घाट, 100 लोग विद्रोहियों के कब्जे में, छुड़ाए गए 80 बंधक

बड़ी खबर: पाकिस्तानी ट्रेन को बलोच विद्रोहियों ने किया हाईजैक, चालक सहित कई सुरक्षाकर्मियों को उतारा मौत के घाट, 100 लोग विद्रोहियों के कब्जे में, छुड़ाए गए 80 बंधक

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस को बलोच विद्रोहियों ने हाईजैक किया है। ड्राइवर समेत कई लोगों का कत्ल कर दिया गया है। 80 बंधक छुड़ाए गए हैं। वहीं 100 लोग अभी भी विद्रोहियों के कब्जे में है। 

जानकारी के अनुसार बलोच विद्रोहियों ने सीधा ट्रेन के ड्राइवर पर ही फायरिंग कर दी। इससे ट्रेन रुक गई और फिर सभी बोगियों पर कब्जा जमा लिया। इस तरह ट्रेन पूरी तरह से बलूच लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों के कब्जे में है। यह घटना बोलन दर्रे के पास ढाडर इलाके में हुई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अभी भी 100 लोग हाईजैकर्स की कैद में हैं। बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सुरक्षा बल के जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस बीच बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक अभी तक 80 बंधक छुड़ा लिए गए हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में 104 बंधकों की रिहाई की बात सामने आई है। 

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहीद रिंद ने कहा- 80 यात्रियों को बचा लिया गया है। इनमें 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। 13 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इससे पहले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की जानकारी सामने आई थी। जफर एक्सप्रेस जहां मौजूद है, पाकिस्तानी सुरक्षा बल उससे एक किलोमीटर दूर डेरा डालकर है। कई किलोमीटर के इलाके को पाकिस्तानी सुरक्षा बल ने चारों तरफ से घेर लिया है। मौके पर पाकिस्तान सेना के जेट विमान, गन फ्लाइट हेलिकॉप्टर और अनेक ड्रोन मौजूद हैं।  'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार जाफर एक्सप्रेस में करीब 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। इसके अलावा पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के भी कई जवानों को भी अगवा कर रखा है।