VIDEO ग्लेशियर टूटने से भीषण तबाही, 57 मजदूर फंसे, देवदूत बनकर पहुंचे ITBP जवान
उत्तराखंड: चमोली जिले के हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ITBP के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। 10 घायल लोगों का ITBP और सेना के MI कक्षों में उपचार चल रहा है। खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद फंसे हुए शेष श्रमिकों का पता लगाने और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। उत्तराखंड के माणा में ग्लेशियर टूटने से भीषण तबाही मच गई। यहां स्थित बीआरओ कैंप एवलांच की चपेट में आ गया। जिसमें 57 मजदूर दब गए। आईटीबीपी और सेना द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है और अब तक 32 मजदूरों को बर्फ से निकाल लिया गया है। तीन मजदूरों को गंभीर हालत में सेना चिकित्सालय भेजा गया है।