यह है दुनिया का सबसे जहरील पौधा, खुदकुशी के लिए कर देता है मजबूर

यह है दुनिया का सबसे जहरील पौधा, खुदकुशी के लिए कर देता है मजबूर

नई दिल्ली (एजेंसी)।  हरियाली के लिए लोग पेड़-पौधों को लगाते हैं। यह पौधे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। लेकिन इस दुनिया में कई बेहद जहरीले और खतरनाक पौधे भी पाए जाते हैं जो किसी की भी पलभर में जान ले सकते हैं। आईए जानते हैं दुनिया की सबसे जहरीले पौधे के बारे में..
दुनिया के सबसे जहरीले पौधे का नाम जिम्पई-जिम्पई है। यह बेहद जहरीला पौधा देखने में बिल्कुल सामान्य दिखाई देता है। इस पौधे को छूने से किसी गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके का अहसास होता है। बताया जाता है कि इसका डंक इतना भयनाक दर्द देता है कि   इंसान तड़प-तड़प कर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाता है। इसकी वजह से इस पौधे को सुसाइड प्लांट कहा जाता है। 
जिम्पई-जिम्पई को दुनिया का सबसे जहरीले डंक वाला पौधा माना जाता है।  रिपोर्ट में बताया जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के समय कई सेना के अधिकारी के शिकार हुए। इसके साथ ही कई ने दर्द से तड़कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जो लोग जिंदा रहे कई सालों तक दर्द से परेशान रहे। इसके बाद लोगों का इस पर ध्यान गया और इसको सुसाइड प्लांट का नाम दिया गया। 
इस पौधे का बायोलॉजिकल नाम डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स है। यह आॅस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है। इसका कॉमन नेम  जिम्पई-जिम्पई है, हालांकि इस पौधे को कई नामों से भी जाना जाता है। सुसाइड प्लांट, जिम्पई स्टिंगर, स्टिंगिंग ब्रश और मूनलाइटर जैसे नामों से इसे पुकारा जाता है। आॅस्ट्रेलिया के साथ ही मोलक्कस और इंडोनेशिया में यह पौधा पाया जाता है।
यह पौधा 3 से 15 फीट तक ऊंचा होता है। यह पौधा कांटों से भरा होता है जिसमें न्यूरोटॉक्सिन जहर होता है। इसके कांटों के माध्यम से जहर शरीर के अंदर चला जाता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिन की तरह होता है जिसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। इसकी वजह से इंसान की मौत हो सकती है।