दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज 15 आवारा पशुओं सड़कों से पकडे गए

दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज 15 आवारा पशुओं सड़कों से पकडे गए

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत पशुओं को पकडऩे लगातार निगम टीम शहर में अपने संसाधनों के साथ घुमती दिखाई दिए। आज जीई रोड, इंद्रिरा मार्केट, स्टेशन रोड मालवीय नगर चौक,पुलगांव चौक,पोटिया चौक,ग्रीन चौक सहित अन्य इलाकों तक टीम पशुओं को पकडऩे का काम करती रही। सप्ताह भर में लगभग कुल 83 आवारा मवेशियों को पकड़ा गया, सड़कों पर आवारा पशुओं के जमघट से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। खासकर रात्रि में पशुओं के सड़कों पर बैठे होने से और भी ज्यादा परेशानियां बढ़ जाती है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर अतिक्रमण विभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन  पर आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान छेड़ा गया है। पूरे मुख्य मार्गो से आज 15 आवारा पशुओं को पकड़ा कर गौठान में रखा गया है। चौक चौराहों में बैठे आवारा मवेशी को भगाया गया। नगर निगम द्वारा गौठान में पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था भी की जा रही है।