निलंबित IPS जीपी सिंह की सेवा समाप्त, आय से अधिक संपत्ति व राजद्रोह के थे आरोपी

निलंबित IPS जीपी सिंह की सेवा समाप्त, आय से अधिक संपत्ति व राजद्रोह के थे आरोपी

रायपुर। राजद्रोह व आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए निलंबित आईपीएस जीपी सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की सेवा समाप्त कर दिया गया है। केन्द्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।  जीपी सिंह को राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति आदि मामले में जेल हुई थी और कुछ महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। छत्तीसगढ़ गृह विभाग को केन्द्र का आदेश मिल चुका है।

बता दें जुलाई 2021 में आईपीएस GP सिंह के सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर छापा पड़ा था। इस दौरान सरकार के खिलाफ प्लानिंग की भी बात आई थी इसे लेकर उन पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी उनके पीछे पड़ी रही। जीपी सिंह तब छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस एकेडमी का जिम्मा संभाल रहे थे। जीपी सिंह के खिलाफ अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग के जरिए करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाने का आरोप लगा था। जांच के बाद एसीबी ने दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार किया था। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। अब केन्द्र सरकार ने जीपी सिंह को बर्खास्त कर दिया है।