दुर्ग में असमाजिक तत्वों ने फूंक दी पुलिस कर्मी की बाइक

दुर्ग में असमाजिक तत्वों ने फूंक दी पुलिस कर्मी की बाइक

दुर्ग। पुलिस लाइन में खड़ी पुलिसकर्मी की बाइक को असमाजिक तत्वों ने आग लगाकर फूंक दिया। इससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सी/110 न्यु पुलिस लाईन दुर्ग निवासी आरक्षक प्यारे लाल यादव की बाइक को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। प्यारेलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी 2023 के रात करीबन 8.00 बजे वह अपने क्वार्टर पहुंचा। क्वार्टर के बाहर अपनी मोटर सायकिल क्रमांक सीजी 10 ईएम 9833 हीरो पैशन प्रो को खडी कर अपने रूम में चला गया। रात करीब 10 बजे बाइक को अज्ञात व्यक्ति आग लगाकर भाग गया। जब तक आरक्षक पहुंचा बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।