जुआ के अवैध कारोबार का भांडाफोड़, 16 गिरफ्तार, 229500 रुपए नकदी सहित कार और बाइक जब्त

भिलाई 3 पुलिस ने की कार्रवाई

जुआ के अवैध कारोबार का भांडाफोड़, 16 गिरफ्तार, 229500 रुपए नकदी सहित कार और बाइक जब्त

भिलाई। भिलाई 3 पुलिस ने जुआ के अवैध कारोबार का भांडाफोड़ करते हुए 16 लोगों की गिरफ्तार किया है। 229500 रुपए नकदी सहित 3 कार, 3 स्कूटी एवं 3 मोटर सायकल को पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि इंदिरा नगर चरोदा मिलाई गार्डन रोड़ के पास कुछ लोग अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हार जीत दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआं खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक वरूण देवता, प्र.आर. 876 आनंद तिवारी, प्र. आर. 1471 रविन्द्र भारतीय, आर. 1298 धर्मेन्द्र, आर. 178 महताब अहमद, आर. 319 अनिल तिवारी, आर. 1535 लोभेन्द्र ठाकुर, आर. 735 सुभाष, आर. 829 पंकज सिंह, आर. 792 चंद्रभान यादव, आर. 1314 रत्नेश शुक्ला, आर. 780 महेश बंछोर के साथ शासकीय चाहन एवं प्रायवेट वाहनों में इंदिरा नगर चरोदा गार्डन रोड के पास पहुंचे जहां  जुआ खेल रहे थे।

मौके पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर जुआं खेलते 16 लोगों को पकड़ा गया है। कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये। एम. जॉनी के नेतृत्व में जुआ खिलाने का अवैध कार्य कभी जी.आर.पी. क्षेत्र में तो कभी भिलाई 03 थाना क्षेत्र में काफी लंबे समय से किया जा रहा था। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

नाम आरोपीगण 1. पंकज शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी संगम चौक चरोदा बस्ती, 2. आकाश यादव पिता रामप्रसाद उम्र 33 वर्ष निवासी प्रगति नगर चरोदा, 3. वेंकट रमना पिता नरसिम्हा उम्र 48 वर्ष निवासी जोन 01, रेल्वे कालोनी चरोदा, 4. बी. नारायण पिता बी. गणेश उम्र 50 वर्ष निवासी जोन 01, रेल्वे कालोनी चरोदा, 5. अनिल वैध पिता मनीराम वैध उम्र 40 वर्ष निवासी समता कालोनी चरोदा, 6. गणेश प्रसाद पिता केसरी प्रसाद उम्र 46 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चरोदा, 7. शैलेष यादव पिता संतराम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी प्रगति नगर जोन 01 चरोदा, 8. उस्मान अली पिता मुस्ताक अली उम्र

42 वर्ष निवासी आदर्श नगर चरोदा, 9. संजीव कुमार महतो पिता रघुवीर महतो उम्र 40 वर्ष निवासी गणेश चौक चरोदा, 10. तुषार सावंत पिता एम. सावंत उम्र 58 वर्ष निवासी पदुमनगर भिलाई 03, 11.ए. सुधाकर पिता ए. राजकुमार उम्र 38 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चरोदा, 12. टी. रामेश्वर राव पिता स्व. टी. भगवान उम्र 49 वर्ष निवासी दादर रोड ओमन ट्रेडर्स के बाजू चरोदा, 13. नीलकंठ साहू पिता पुषउ राम साहू उम्र 55 वर्ष निवासी नूतन चौक भिलाई 03, 14. शैलेन्द्र खरे पिता बी. एल. खरे उम्र 48 वर्षे निवासी इंदिरा नगर चरोदा, 15.एम. जानी पिता एम. जोसफ उम्र 32 वर्ष निवासी जोन 01 चरोदा, 16. एम. नरेश पिता एम. रामलू उम्र 48 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चरोदा