पति-पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या, CM ने दिए कड़े एक्शन के निर्देश

पति-पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या, CM ने दिए कड़े एक्शन के निर्देश

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां टीचर और उसके परिवार की हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और एक्शन के कड़े निर्देश दिए हैं।  पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि चंदन वर्मा अकेले ही बुलेट पर आया और घर में घुसकर सुनील, उसकी पत्नी और दोनों मासूम बेटियों को गोली मार दी। 

जानकारी के अनुसार सुनील के पिता ने FIR दर्ज कराई है कि उसके मुताबिक सुनील और चंदन के बीच कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था। विवाद के वक्त उनकी बहू पूनम भी मौजूद थी। अमेठी में हुए इस जघन्य हत्याकांड का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया हैं। उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में आरोपी बचना नहीं चाहिए।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि चंदन जब सुनील के घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया और फिर शायद सुनील या उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला था। इसके बाद चंदन ने 32 बोर की अवैध पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके चलते घर के आंगन में सुनील और पूनम की मौत हो गई। वहीं दूसरे कमरे में घुसकर चंदन ने सुनील की दो मासूम बेटियों को गोली मारी और फरार हो गया। चंदन के व्हाट्सएप चैट को लेकर भी पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। चंदन ने चैट में लिखा था कि पांच लोग मरेंगे। आशंका जताई जा रही है कि चारों को मारकर आत्महत्या का भी चंदन का इरादा था।


मृतक सुनील के पिता ने चंदन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। सुनील की सास ने भी चंदन पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंदन उनकी बेटी की हत्या करने की धमकी देता था क्योंकि उनकी बेटी ने चंदन के खिलाफ छेड़छाड़ को लेकर मामला दर्ज करवाया था और चंदन गांव के लोगों से मेरी बेटी की हत्या करने की धमकी देता था। चंदन छेड़छाड़ के मामले में सुलह के लिए भी दबाव बना रहा था। जब चंदन छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था तब भी उसने धमकी दी थी।दरअसल, मूलरुप से रायबरेली जनपद निवासी शिक्षक सुनील कुमार अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अपनी पत्नी, दो बच्चों (3) वर्षीय पुत्र व डेढ़ वर्षीय पुत्री) के साथ रहते थे। सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। गुरुवार देर शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे। बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए। चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया।