बेजुबान बछड़ा पर क्रुरतापूर्वक वाहन चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाये आरोपी

बेजुबान बछड़ा पर क्रुरतापूर्वक वाहन चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना सुपेला पुलिस ने बेजुबान बछड़ा पर क्रुरतापूर्वक वाहन चलाने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 325 बीएनएस, 11 पशु कु्ररता अधि. के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थी रवि निषाद निवासी दिलीप निषाद निवासी कृष्णा नगर सुपेला का दिनांक 21.09.2024 की सुबह 7 बजे काम करने जा रहा था कि बजरंग चौक कृष्णा नगर के पास पहुंचा था उसी समय एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 के.पी. 7771 के चालक द्वारा क्रुरतापूर्वक गाय के बछड़े के उपर गाड़ी चढ़ा दिया जिससे गाय का बछड़ा मौके पर खत्म हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 सुपेला पुलिस द्वारा बेजुबान जानवर गाय के बछड़े के उपर कु्ररतापूर्वक गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी तुलसी राम दक्षिणे, सूरज दक्षिणे एवं प्रदीप साहू को पकड़ा गया।

आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गाय के बछड़े पर क्रुरतापूर्वक वाहन चलाने से गाय का बछड़ा की मृत्यु होना स्वीकार किये। आरोपी 01. तुलसी राम दक्षिणे, 02. सूरज दक्षिणे 03. प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना सुपेला से निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी 

आरोपी - 01. तुलसी राम दक्षिणे पिता सरजू राम दक्षिणे उम्र 54 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला

02. सूरज दक्षिणे पिता तुलसी राम दक्षिणे उम्र 26 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला

03. प्रदीप साहू पिता स्व. श्री राम साहू उम्र 46 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला