VIDEO केमिकल फैक्ट्री से निकले गैस ने पूरे शहर को लिया अपनी चपेट में, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की अपील

महाराष्ट्र। अंबरनाथ शहर में एक केमिकल फैक्ट्री से निकले गैस ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया है। धुएं के कारण दृश्यता कम हो गई है और लोगों को आंखों व गले में जलन महसूस हो रही है।

अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए टीमों को तैनात कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी निवासियों को घरों में रहने और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की अपील की है। धुएं का असर इतना गंभीर है कि सड़कें पूरी तरह से धुंध में ढक चुकी हैं। 

इस खतरनाक गैस के रिसाव ने अंबरनाथ के रेलवे ट्रैक तक धुएं फैल गया है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में शहर से बाहर निकलने की संभावना सीमित हो गई है। घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। धुएं से बचने के लिए लोग अपने मुंह और नाक को ढक कर चल रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है।