देर रात को कार में लगा दी आग, एक हिरासत में

देर रात को कार में लगा दी आग, एक हिरासत में

भिलाई। दुर्ग जिला पुलिस के लिए बढ़ती चोरी, लूट, आगजनी की घटनाएं चुनौती बन गई है। छावनी क्षेत्र में कार जलाने का मामला सामने आया है। छावनी बस्ती में टाटा मांजा कार में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। दो दिन में दो कारों में आग लगने से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। आग से कार जलकर खाक हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।