नेहरू नगर चौक पर चलती बाइक में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

नेहरू नगर चौक पर चलती बाइक में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

भिलाई। नेहरू नगर चौक पर शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस टॉवर के सामने चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार घटना 4 सितंबर की रात करीब 2:33 बजे की है। नेहरू नगर चौक पुलिस टॉवर के सामने CG 07 BS 0625 नंबर की बाइक पर अचानक आग लग गई। बाइक पर श्री प्रकाश सिंह सवार थे। बाइक में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग से एक दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया।

फायर कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने में दमकल वाहन से करीब एक गाड़ी पानी का इस्तेमाल किया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना संबंधित थाना स्मृति नगर पुलिस को भी दी गई है।

रात में भी अलर्ट रही फायर टीम

अग्निशमन विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना होकर आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर दल प्रभारी धन्नु यादव के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारी नरोत्तम टंडन, धर्मेन्द्र कुमार, पवित्र सागर और सेजित कुमार ने कार्रवाई की।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टीम की समय पर पहुंच और त्वरित कार्रवाई से आग को बढ़ने से रोक लिया गया। घटना स्थल पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।