पुलिस ने दो बाइक चोरी के मामलों का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस ने दो बाइक चोरी के मामलों का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पहले मामले में नगर पंचायत वाड्रफनगर निवासी सचिव कुंजबिहारी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 24 जून 2026 की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान समीर इराकी और संतोष पण्डो को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

वहीं दूसरे मामले में वर्ष 2023 में खरीदी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, जो 13 जुलाई 2025 की रात चोरी हुई थी, उसका भी पुलिस ने खुलासा किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि समीर इराकी चोरी की बाइक बेचने का काम करता है। पूछताछ में उसने बाइक चोरी कर उपेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद उपेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी

1. समीर ईराकी पिता सफीक ईराकी निवासी पीपरपान थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रा. गंज

2. संतोष पण्डो पिता बालरोपन पण्डो पीपरपान थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रा.गंज. (छ०ग०)

3. समीर ईराकी पिता सफीक ईराकी, जाति ईराकी साकिन पीपरपान थाना सनावल बलरामपुर

4. उपेन्दर कुमार पिता रामवृक्ष सिह, साकिन मिनवाखाड थाना सनावल जिला बलरामपुर