बीएसपी से फ्लू डस्ट की आड़ में लौह स्क्रैप चोरी मामले का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त
एके ट्रेडर्स संचालक संजय सिंह और गोदाम संचालक मो. सलीम फरार



भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 स्थित मकडम यार्ड से फ्लू डस्ट की आड़ में लौह स्क्रैप मटेरियल चोरी करने के मामले में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। हथखोज स्थित एके ट्रेडर्स में पुलिस ने छापा मार ढाई सौ टन से ज्यादा लोहे की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीब 250 टन, कीमत करीब 90 लाख रुपए तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन 3 करोड़ 22 लाख रुपए जब्त की है। साथ ही दो हाईवा, दो ट्रक, टाटा 1109, एक जेसीबी, एक हाइड्रा, एक चैन माउंटेन और एक टाटा एस वाहन को भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मीथेन ठाकुर निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग, वाहन चालक चिंतानंद साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर भिलाई, गीतेश वर्मा 36 वर्ष निवासी टाटा लाइन कोहका और एके ट्रेडर्स के संचालक संजय सिंह के सुपरवाईजर निर्मल सिंह उम्र 52 वर्ष निवसी वैशाली नगर भिलाई शामिल हैं। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, जबकि ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और गोदाम संचालक मो. सलीम फरार बताए जा रहे हैं।

मामले की शिकायत ब्लास्ट फर्नेस-8 के महाप्रबंधक राजेश चमोर्शिकर ने पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 26 मई को ब्लास्ट फर्नेस विभाग के मकडम यार्ड से फ्लू डस्ट के साथ-साथ लौह स्क्रैप मटेरियल भी अवैध तरीके से बाहर भेजा जा रहा था। यह परिवहन वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूटी 8797 और सीजी 08 एडब्यू 1475 के माध्यम से किया जा रहा था। ब्लास्ट फर्नेस विभाग से फ्लू डस्ट की लोडिंग निविदा प्रक्रिया के तहत आरडीके इंडस्ट्रीज के माध्यम से अधिकृत रूप से की जा रही थी। इसी प्रक्रिया की आड़ में आरोपियों ने फ्लू डस्ट के साथ बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप भी बाहर निकालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह स्क्रैप भिलाई इस्पात संयंत्र की संपत्ति थी, जिसे बिना अनुमति के बाहर भेजा जा रहा था। थाना पुरानी भिलाई पुलिस से सूचना मिलने के बाद 27 मई को बीएसपी अधिकारियों ने जब्त सामग्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बरामद लौह स्क्रैप बीएसपी की संपत्ति प्रतीत हुआ। इसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा हाईवा सीजी 04 क्यूटी 8797, ट्रक सीजी 10 आर 2004 और दो ढेरों में मिले लोहे के प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन 3 करोड़ 22 लाख रुपए के संबंध में वाहन चालक चितानंद, गितेश वर्मा, एके ट्रेडर्स को संचालित करने वाले संजय सिंह के सुपरवाईजर निर्मल सिंह से संबंधित वाहन व लौह अयस्क के संबंध में दस्तावेज की मांगी गई तो उपरोक्त समान व वाहन संबंधी दस्तावेज नहीं होना बताया गया।

पुलिस के अनुसार 26 मई को ग्राम अकलोरडीह खदान पारा में एके ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एचआईए हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वर्क्स एण्ड स्क्रैपडील में चेक करने पर हाईवा वाहन क्रसीजी 04 क्यूटी 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग और लोहे की बीम फ्लू डस्ट के साथ भरा हुआ था। ट्रक सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कंटिंग भरा हुआ, एक खाली हाईवा वाहन सीजी 08 एडब्ल्यू 1475 जो लोहे की प्लेट और बीम को खाली करके वहीं खड़ा होना पाया गया। इसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया। दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट और बीम कटिंग पड़ा होना पाया गया। लोहे के समानों को उठाने और लोड कर ले जाने के लिए एक खाली ट्रक सीजी 07 एमबी 2455 और टाटा 1109 के सीजी 07 सीए 6977, एक टाटा एस सीजी 04 जेबी 9616 और लोहा लोड करने जेसीबी के सीजी 08 एवाय 8496, एक हाईड्रा सीजी 07 सीडब्ल्यू 8063 तथा एक चैन माउंटिंग मशीन बिना नंबर का, डस्ट छानने का पांच लोहे के मशीन जिसमें चैन माउंटेन, जेसीबी और हाईड्रा डम्प लोहे के प्लेट व बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिए रखा होना पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. मीथेन ठाकुर निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर दुर्ग
2. चिंतानंद साहू उम्र 40 वर्ष बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर
3. गीतेश वर्मा 36 वर्ष टाटा लाइन कोहका
4. निर्मल सिंह उम्र 52 वर्ष EWS 697 वैशाली नगर
जब्त मसरूका
1 . दो हाईवे वाहन
CG04QT 8797
CG08AW1475
2 . दो ट्रक
CG10R2004
CG07 MB2455
3 . टाटा 1109
CG07CA6977
4 . एक जेसीबी CGO8AU8496
5 . एक हाइड्रा CG07CW8063
6 . एक चैन माउंटेन
7. एक टाटा एस CG04JB9916
8. दो लोह अयस्क का ढेर जिसमें लोहे की प्लेट कटिंग ,लोहे की बीम वजन करीबन 250 टन कीमती करीबन जुमला कीमती 3 करोड़ 22 लाख रुपए
