भिलाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 की पहली कार्यकारिणी घोषित, 60 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 की नई कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष और पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने कुल 60 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

जारी सूची में 2 मंडल अध्यक्षों के साथ 8 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 14 महामंत्री, 15 सचिव, 13 संयुक्त महामंत्री और 7 कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।

ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने बताया कि कार्यकारिणी के गठन में श्रमिक, व्यापारी, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही महिलाओं और युवाओं को भी संगठन में जगह दी गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण, अनुभव और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए भिलाई टाउनशिप क्षेत्र के अलग-अलग आयु वर्ग के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कुछ पुराने पदाधिकारियों को दोबारा मौका दिया गया है, वहीं नए चेहरों को भी संगठन में शामिल किया गया है।
यह कार्यकारिणी भिलाई नगर के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव की अनुशंसा तथा सहमति से भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमति के बाद अनुमोदित की गई है।
सौरभ दत्ता ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी की दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। साथ ही वार्ड अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इसके लिए संगठन स्तर पर मंथन जारी है।
नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सौरभ दत्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर जनहित और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।
विशेष आमंत्रित सदस्य – देवेन्द्र यादव, नीरज पाल, नीता लोधी
आमंत्रित सदस्य – साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, सूर्यकांत सिन्हा, सेवन ठाकुर, श्रीमती मालती ठाकुर, जी. याकूब, गौरव श्रीवास्तव, कलाम खान, मनोज शुक्ला, सुमित सिंह
:- ब्लाक कांग्रेस कमेटी संगठन के पदाधिकारीगण :-
उपाध्यक्ष :- अभय कुमार भद्रा, सी. एच. श्रीनिवास राव, पंडिती जोसुआ, दाउलाल चंद्राकर, बी. एम. सिंह, हमीद देश्लहरे, धनुष साहू, अजय यादव I
कोषाध्यक्ष :- सतीश सोनकर I
महामंत्री :- प्रकाश राव, अजय सोनी, रितेश प्रसाद, टी. आर. कन्नोजे, शंकर लाल रजक, संतोष उमरेकर, गोपाल यादव, श्रीमती शोभा दास, सत्यनारायण गुप्ता, डी. पी. सिंह, मोहम्मद हबीब मंसूरी ,आकाश हांडे, लखपति सोना,राम शरण चंद्राकर I
सचिव :- लक्ष्मीकांत तिवारी, पी. एस. राव, श्रीमती विजया राव, रामकिशन प्रसाद, संदीप कोरी, प्रेमनाथ मारकंडे, अर्जुन चौहान, श्रीमती लीना नेताम, रंजित पासवान, अजय, डडसेना, इकबाल अहमद, युवराज डडसेना, नितिन राज, श्रीमती ज्ञानवती मैत्रेय, आमिर खान I
संयुक्त महामंत्री :- अकरम, जोन्सन एस. बारा, एन. रामचंद्रन राव, अजय सोनी,अश्वनी तिवारी, राकेश ठाकुर, शैलेश प्रजापति, एस. जे. कुरैशी, महेंद्र सिंह गिल(सन्नी), तुमेश राठोर, डी. विजय, गौरव साहू, दिनेश शर्मा, नागेन्द्र रेड्डी I
कार्यकारिणी सदस्य :- अभय प्रताप सिंह, अमित उपाध्याय, विकास सिंह केशरिया, अवि साहू, शशांक राठोर, शशि शेखर पंडा, रामाराव रेड्डी I