नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, देखें लिस्ट
 
                                रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। महापौर के लिए रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जगदलपुर से मलकीत सिंह गैंदू चुनाव लड़ेंगे। वहीं कोरबा से उषा तिवारी, धमतरी से विजय गोलछा, रायगढ़ से जानकी काटजू, अंबिकापुर से अजय तिर्की, चिरमिरी निगम से डॉ विनय जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे। वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।



 
                         Suvankar Roy
                                    Suvankar Roy                                




 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            