भिलाई में दुष्कर्म कर डेढ़ साल से फरार आरोपी अंबिकापुर में पकड़ा गया

भिलाई में दुष्कर्म कर डेढ़ साल से फरार आरोपी अंबिकापुर में पकड़ा गया

भिलाई। छावनी पुलिस को डेढ़ साल से फरार रेपिस्ट को पकडऩे में कामयाबी मिली है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। 
छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार (भापुसे) के निर्देशन में दिनांक 12.06.2021 के लिखित आवेदन पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 299/2021 धारा 373, (2). (एन), 294, 506, 323 भादवि कर विवेचना दौरान आरोपी की पता तलाश की गयी जो लंबे समय तक फरार था। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार ( भापुसे) के द्वारा टेक्नीकल ग्राउंड पर पता करने पर उनके निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना छावनी द्वारा टीम बनाकर प्र. आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक श्याम सिंह को अंबिकापुर भेजा गया जहां आरोपी अशोक कुमार कूजूर उम्र 27 वर्ष निवासी शहीदन्द पो. शराबकोम्बो, बगीचा जिला जशपुर को अंबिकापुर में गिरफ्तार किया गया। अशोक कुमार कुजूर को हिरासत में लेकर थाना लाये जहां विस्तृत पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपना अपराध कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय, उनि रमेन्द्र यादव, सउनि उदय शंकर झा, प्र. आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक श्याम सिंह की भूमिका सराहनीय रही।