सुहागरात के अगले ही दिन मां बन गई दुल्हन, पथरी के ऑपरेशन से फूला पेट बताकर की थी शादी 

  सुहागरात के अगले ही दिन मां बन गई दुल्हन, पथरी के ऑपरेशन से फूला पेट बताकर की थी शादी 

नोएडा(एजेंसी)। दरअसल, दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की बीते सोमवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद की रहने वाली लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद नई दुल्हन का ससुराल में धूमधाम से स्वागत किया गया। मंगलवार को उसकी सुहागरात थी। सुहागरात के दौरान अचानक दुल्हन के पेट में अचानक से काफी तेज दर्द होने लगा। इससे घबराया पति और ससुरालवाले तुरंत दुल्हन पास में ही एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। यहां जब डॉक्टर द्वारा जब दुल्हन का चेकअप किया गया तो पता चला कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है। डॉक्टर की यह बात सुनकर पति और सभी ससुरालवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं इसके कुछ घंटों बाद अगले दिन दुल्हन की डिलीवरी भी हो गई और उसने 7 महीने की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।