पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा ने महाराष्ट्र, इलाहबाद और पंजाब में दी प्रस्तुति  

पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा ने महाराष्ट्र, इलाहबाद और पंजाब में दी प्रस्तुति  

भिलाई। अगस्त महीने में अन्तर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा ने भारत सरकार की सांस्कृतिक मंत्रालय जोन केंद्रो में 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाई। इस कार्यक्र।म में सफल भागीदारी निभाई। समप्रिया पूजा निषाद की मेहनत रंग ला रही है। हर महीने भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अपनी पंडवानी गायन की प्रस्तुति देती रहती हैं। पंडवानी गायन को विलुप्त होने से बचाते हुए अपनी कला परम्परा को सक्रियता बनाए रखी है।

जामुल निवासी समप्रिया पूजा निषाद ने भारत सरकार की ओर से नागपुर जोन महाराष्ट्र, प्रयागराज (इलाहाबाद) और पटियाला जोन (पंजाब ) में अपनी प्रस्तुति दी है। उन्होंने रंग स्वाधीनता दिवस पर अधारित कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान में भी भाग लिया था। समूचे पूरे भारत की जनता को अन्तर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा निषाद ने तिरंगा फहराकर संदेश दिया।

उनकी अगला कार्यक्रम वृन्दावन धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 28 अगस्त को होगा। अपनी अलग गायन शैली की बदौलत उन्होंने पहचान बनाई है। वैसे तो वे 8 वर्ष की उम्र से ही लोकगायन कर रही हैं, लेकिन पंडवानी गायन उन्होंने वर्ष 2015 से शुरू किया। वे अब तक देश के 20 राज्यों के साथ ही इंग्लैंड, फ्रांस, अफ्रीका और जापान जैसे देशों में 500 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुकीं हैं।