शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो कटर से कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने बदमाश को दबोचा

आरोपी साहिल उर्फ गब्बर गिरफ्तार,

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो कटर से कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने बदमाश को दबोचा

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। मामले में सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को प्रार्थी ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई कि वह शाम करीब 4 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खान उर्फ गब्बर वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की। हमले में प्रार्थी को चोटें आईं।

शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 895/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी

साहिल खान उर्फ गब्बर (40 वर्ष)

निवासी: इन्द्रा नगर, गुप्ता मेडिकल के सामने, सुपेला, जिला दुर्ग