प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में साप्ताहिक जनरल परेड, 200 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
जवानों के अनुशासन, टर्नआउट और वाहनों की फिटनेस का हुआ निरीक्षण


भिलाई। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशानुसार प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) भिलाई में शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उप पुलिस महानिरीक्षक और सेनानी राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन और उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जनरल परेड में लगभग 200 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने जवानों की कार्यकुशलता और अनुशासन का आकलन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

परेड के साथ ही विभागीय वाहनों की फिटनेस, रखरखाव और साफ-सफाई की भी विस्तृत जांच की गई। अधिकारियों ने सभी वाहनों को हर समय उपयोग के लिए तैयार रखने तथा नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि नियमित जनरल परेड से बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और तत्परता को बनाए रखने में मदद मिलती है।
