34वें बलिदान दिवस पर याद किए गए राजीव गांधी के योगदान

34वें बलिदान दिवस पर याद किए गए राजीव गांधी के योगदान

भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के 34वें बलिदान दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसा नगर, सुपेला के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुपेला के वार्ड क्रमांक 17 स्थित नेहरू भवन में सुबह 10 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला के अध्यक्ष नरसिंह नाथ और पूर्व महापौर नीता लोधी व उपस्थित सभी  कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर  माला और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 नरसिंह नाथ जी ने राजीव गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कंप्यूटर, आईटी क्रांति और 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को सशक्त किया और देश की एकता के लिए अपना बलिदान दिया। सुश्री नीता लोधी ने कहा कि राजीव जी आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे, जिन्होंने पंचायती राज के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण कर महिलाओं और अंतिम व्यक्ति को मजबूत बनाया इसी क्रम में लालचंद वर्मा जी ने विचार रखते हुए कहा राजीव जी शांति,सद्भावना और विकास की सोच आज भी हमारे समाज और देश के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शन हैं।

प्रमुख रूप से बृजमोहन सिंह, लालचंद वर्मा,  मो .रफीक खान, विनोद यादव, राजेंद्र महिलांग, वासु पांडे, चंद्रशेखर गवई, अली हुसैन सिद्दीकी, दुर्गेश ताम्रकार, मो. शोएब खान, समरवीर सिंह, इस्माइल खान, बिमान दास गोरा, हीरा शंकर साहू, नरेंद्र पीपरोल, जितेश बंजारे, आजाद अंसारी, राजेश्वर प्रसाद ,जानकी देवी, अनुसुया मरकाम, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, कीर्ति सिंह, अंजलि भवते इसराइल कुरैशी ,रवि भवते दिनेश वासनिक व अन्य कांग्रेस परिवारजन की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन व शपथ नरसिंह नाथ एवं आभार प्रदर्शन इस्माइल खान ने किया।