मोबाइल से सट्टा चला रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹77 हजार नगदी और 7 मोबाइल जब्त

दुर्ग। जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹77,020 नगद और 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को श्रीनगर उरला क्षेत्र में मोबाइल से सट्टा संचालन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम बनाकर घेराबंदी की गई और मौके से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपी मोबाइल के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाते पाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वतन सिंह टंडन (23) और सुरेंद्र उर्फ मोनू सुलाखे (30) के रूप में हुई है, जो उरला और ग्रीन चौक इलाके के निवासी हैं।
मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का नाम :
1. वतन सिंह टण्डन, उम्र 23 वर्ष, निवासी बजरंग पारा उरला, दुर्ग
2. सुरेन्द्र उर्फ मोनू सुलाखे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक,
दुर्ग
