VIDEO सुपेला अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी गए हड़ताल पर

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

भिलाई। कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के आरोपियों को लेकर पूरे देश में लोग आक्रोशित है। पूरे देश में डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ हड़ताल पर है। वहीं शनिवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भी डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ हड़ताल पर चले गए है। डॉ. पियाम सिंह के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किए। साथ ही मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।