सुपेला पुलिस का वारंट अभियान, 6 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

4 स्थायी वारंटी और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील, विशेष अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

सुपेला पुलिस का वारंट अभियान, 6 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

भिलाई। दुर्ग पुलिस के विशेष वारंट अभियान के तहत थाना सुपेला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 4 स्थायी वारंटी और 3 गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक तामील कराया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रविवार को थाना सुपेला क्षेत्र में विशेष वारंट अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर न्यायालय से जारी लंबित वारंटों वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध लंबित वारंटों का निष्पादन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में खेमराज यादव, खेमचंद पिपरोल उर्फ हेमचंद, शीव खुटेल, कमलेश यादव, मोहम्मद अलीम कुरैशी और शेबु खान उर्फ मोहम्मद सैफ शामिल हैं। इनमें चार आरोपी स्थायी वारंटी थे, जबकि तीन गिरफ्तारी वारंटों का भी तामील किया गया। शीव खुटेल के विरुद्ध दो गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।

आरोपी का नाम :

1. खेमराज यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, बरकत किराना स्टोर के पास, सुपेला। (स्थायी वारंटी)

2. खेमचंद पिपरोल उर्फ हेमचंद, उम्र 37 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, डमरू मोहल्ला, महोबिया क्लीनिक के पास, सुपेला। (गिरफ्तारी वारंट)

3. शीव खुटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, कृष्णा नगर, चन्द्राकर दुकान के पास, सुपेला। (दो गिरफ्तारी वारंट)

4. कमलेश यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, सुपेला। (स्थायी वारंटी)

5. मो. अलीम कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी इस्लाम नगर, मस्जिद के पास, सुपेला। (स्थायी वारंटी)

6. शेबु खान उर्फ मो. सैफ, उम्र 24 वर्ष, निवासी रेशम आवास, सुपेला। (स्थायी वारंटी)