छत्तीसगढ़ सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब बकरीद की छुट्टी 27 मई की जगह 28 मई 2026 को रहेगी।

जानकारी के मुताबिक राज्य शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना में 27 मई बुधवार को बकरीद के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया था। अब शासन ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई गुरुवार को अवकाश घोषित किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। इस फैसले के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।