गुरु अर्जनदेव जी की शहादत पर राहगीरों को बांटा ठंडा मीठा पानी और चना
वीरे ग्रुप के युवाओं ने मालवीय नगर चौक में चलाया सेवा अभियान, भीषण गर्मी में लोगों को दी राहत

दुर्ग। पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जनदेव जी की शहादत को समर्पित करते हुए 26 मई को दुर्ग के मालवीय नगर चौक में वीरे ग्रुप द्वारा शबिल सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को ठंडा मीठा पानी और चने वितरित किए गए।

कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जहां भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा का लाभ लिया। आयोजन का उद्देश्य तपती गर्मी में घरों से जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोगों को राहत पहुंचाना था।

सेवा कार्य में रौनक सचदेव, अमन सागर, गुरलीन सिंह, सिमरणजीत सिंह, करण रेहल, रोहित गायकवाड़, हरदीप गिल, करण सिंह, रमन रेहल, गगनदीप, प्रदीप, पियूष सहित कई युवा साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वीरे ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि गुरु अर्जनदेव जी के बलिदान और सेवा भाव से प्रेरणा लेकर हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज में सेवा और मानवता का संदेश पहुंच सके।
