खारुन नदी पुलिया मरम्मत पूरी, कुम्हारी टोल के आगे दोनों पुल फिर से शुरू

खारुन नदी पुलिया मरम्मत पूरी, कुम्हारी टोल के आगे दोनों पुल फिर से शुरू

कुम्हारी थाना क्षेत्र में खारुन नदी पर बनी पुलिया का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। 17 अप्रैल 2026 से कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुलों को आम नागरिकों और सभी प्रकार के वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

मरम्मत कार्य के चलते पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। अब पुल चालू होने के बाद आवागमन सामान्य हो गया है और लोगों को राहत मिली है।

मरम्मत के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग और जरूरी दिशा-निर्देश लागू किए थे। इसमें आम नागरिकों का अच्छा सहयोग मिला, जिससे काम समय पर पूरा हो सका। दुर्ग पुलिस ने इस सहयोग के लिए नागरिकों का आभार जताया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।