भिलाई में युवक ने टावर से कूदकर दी जान, मामूली हादसे के बाद तनाव में था


भिलाई। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक ने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप इलाके की है, जहां युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 6, मकान नंबर 3 ए, टाउनशिप, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले मृतक ने अपने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा दिया था, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में था और परिजनों की डांट के डर से उसने यह कदम उठाया।
