रामकथा में झूमे गनियारी वासी, आचार्य हरीश बोले- माता-पिता की सेवा और गृहस्थ धर्म ही सच्चा तीर्थ


भिलाई। ग्राम गनियारी में इन दिनों भक्ति और उल्लास का माहौल है। माँ विंध्यवासिनी महिला समिति, गनियारी की महिलाओं द्वारा संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा भाव से शामिल हो रहे हैं। रामकथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं और बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण करते हुए मां शीतला से आशीर्वाद लिया। कलश यात्रा में गांव की बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथावाचन बाल व्यास आचार्य हरीश जी एवं प्रायोजक नीलकमल शर्मा के मुखारबिंद से किया जा रहा है। कथा के दौरान आचार्य हरीश जी ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना, धर्मपत्नी को संतुष्ट रखना और गृहस्थ आश्रम का पालन करना ही सच्चा तीर्थ है। यही जीवन का वास्तविक धर्म है। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू ने कहा कि शिव नाम कल्याण का प्रतीक है। कर्म में लगे रहना ही शिव की सच्ची पूजा है और इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। रामकथा के दौरान आचार्य हरीश ने श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीराम विवाह उत्सव, वनवास प्रसंग, केवट प्रसंग और भरत चरित्र का झांकियों के माध्यम से सजीव चित्रण किया। सरल और सहज शब्दों में प्रस्तुत कथा का गनियारीवासी भावविभोर होकर रसपान कर रहे हैं।

आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. निर्मला भारती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीता साहू सहित यमुना वर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, नीरा ठाकुर, चित्ररेखा पटेल, गुलेश्वरी सेन, चंद्रकला बंछोर, किरण नायक, रेखा ढीमर, ललिता गोस्वामी, सतवनतिन ढीमर, लता मंडावी, राधा ठाकुर, चेतन पटेल, नर्मदा सोनवानी, यामिनी नायक, अंजू ढीमर, रम्भा ठाकुर, रमा नायक, नैन बाई, चंद्रकला साहू, ग्वालिन यादव, विशाखा ठाकुर, यशोदा ढीमर, संध्या ठाकुर, ममता साहू, रेणुका ढीमर, कमला ढीमर, सुधा यादव, सरस्वती यादव, पुष्पा वर्मा, पार्वती ठाकुर, ज्योति ठाकुर, टिकेश्वरी ठाकुर, सोनकुवर ढीमर, हेमीन ठाकुर, रोहणी नायक, कौशिल्या ठाकुर, सुकन्या वर्मा, तुलसा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमलाल साहू, अमर साहू, सोहन साहू, रामकुमार साहू और रवि साहू का विशेष सहयोग रहा।

