फांसी के फंदे पर प्रेमी जोड़े की लटकी मिली लाश, युवक पहले से था शादीशुदा 

फांसी के फंदे पर प्रेमी जोड़े की लटकी मिली लाश, युवक पहले से था शादीशुदा 

सरगुजा। सरगुजा से सीतापुर थाना केरजू चौकी क्षेत्र में फांसी के फंदे पर  प्रेमी प्रेमी जोड़े की लाश लटकी मिली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। 

सरगुजा जिले में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो दोनों करीब एक महीने पहले घर से भाग गए थे। दोनों वापस गांव लौटे, लेकिन घर से अलग रह रहे थे। बुधवार को दोनों का शव गांव के बाहर ढोढ़ीडीपा में आम के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला। युवक पहले से शादीशुदा था।

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान (32 साल) का गांव की मंजू चौहान (24 साल) से प्रेम संबंध था। जयभान चौहान की पहले ही शादी चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी मायके में रहने लगी थी।इन दोनों की शादी के लिए घरवालों के नहीं मानने पर दोनों मानसिक तनाव में थे। आशंका है कि इसी कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली। टीआई भरतलाल साहू ने बताया कि, प्रथम दृष्टया दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।