ढाबे में घुसकर महिला से मारपीट और धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

ढाबे में घुसकर महिला से मारपीट और धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 11 अप्रैल 2026 की शाम की है, जब चौकी बरियों क्षेत्र के ग्राम बघिमा स्थित शर्मा ढाबा में दो युवक घुस आए। आरोप है कि दोनों ने काउंटर पर बैठी महिला से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। महिला द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाल पकड़कर मारपीट की।

मामले की रिपोर्ट पर चौकी बरियों, थाना राजपुर में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों आकाश पांडे उर्फ शशि उर्फ ललला और विक्रम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. आकाश पांडे उर्फ शशि उर्फ ललला पिता भृगुनंदन पांडेय निवासी बघिमा चौकी बरियों थाना राजपुर

2. विक्रम श्रीवास्तव पिता विजय श्रीवास्तव निवासी चाची मोड़ चौकी बरियों थाना राजपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़