हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, छावनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भिलाई। रायपुर रोड पर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सी-मार्ट के पास की है, जहां आरोपी हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराता नजर आया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मयंक साहू उर्फ छोटू (19 वर्ष) निवासी दुर्गा पारा, भिलाई के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली है।
