भिलाई में उड़ीसा कनेक्शन का खुलासा: 9.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.19 लाख की जब्ती

भिलाई में उड़ीसा कनेक्शन का खुलासा: 9.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.19 लाख की जब्ती

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाजी नगर स्थित श्रीराम मंदिर के पास एक मकान में अवैध गांजा रखा गया है। सूचना मिलते ही खुर्शीपार थाना और ACCU टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम गांजा, 12 हजार 100 रुपए नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 19 हजार रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर भिलाई और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे।

इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा के बलांगीर जिले के दो युवक और खुर्सीपार की एक महिला शामिल है।

आरोपी का नाम :

1. नवीन राना, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)

2. प्रमोद राणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)

3. दुर्गा अम्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्शीपार, दुर्ग