आत्महत्या केस में फरार महिला गिरफ्तार, पैसों की मांग से परेशान था मृतक

आत्महत्या केस में फरार महिला गिरफ्तार, पैसों की मांग से परेशान था मृतक

भिलाई। कोहका क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार पैसे की मांग कर मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

मामला थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर क्षेत्र का है। प्रार्थी सृजन कन्हैया पाण्डेय ने सूचना दी थी कि 42 वर्षीय मोहन रामटेके 28 मार्च 2026 को अपने घर में मृत पाए गए। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये की मांग को लेकर मृतक को बार-बार घर जाकर और फोन पर परेशान किया जा रहा था।

पुलिस ने जांच के बाद अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

वहीं फरार चल रही आरोपी सोनिया गोस्वामी को 6 अप्रैल 2026 को ग्राम जेवरासिरसा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

आरोपी का नाम :

1. सोनिया गोस्वामी, निवासी ग्राम जेवरासिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग