LPG को लेकर CM साय का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में गैस-पेट्रोल का ...

LPG को लेकर CM साय का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में गैस-पेट्रोल का ...

रायपुर। प्रदेश में रसोई गैस और ईंधन की उपलब्धता को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए आम लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि कहीं भी किसी तरह की कमी या परेशानी की स्थिति न बने।

उन्होंने यह भी साफ कहा कि यदि किसी भी स्थान पर गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।