भीषण गर्मी से 24 घंटे में 14 मौतें

भीषण गर्मी से 24 घंटे में 14 मौतें

पटना। बिहार में लगातार पढ़ रहे हीट वेव ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के एक दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों में उष्ण लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  बुधवार को भीषण गर्मी के कारण अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक और बच्चे समेत 337 लोग बीमार पड़ गए थे। वहीं 14 लोगों की मौत हो गई थी। 

मौसम और हीटवेव को लेकर बिजली विभाग ने भी विद्युत सप्लाई में बढ़ रहे ओवरलोड के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रही है। विद्युत विभाग ने कहा है कि पानी का मोटर, प्रेस, वाशिंग मशीन और अन्य लोड सुबह पांच से 11 बजे तक ही चला लें। शाम में छह से 11 बजे रात्रि तक फ्रिज को बंद रखें। शाम में छह बजे से 11 बजे रात्रि तक एसी को लगातार नहीं चलाएं। उन्होंने इसके लिए आधे आधे घंटे के अंतराल पर एक चलाने की अपील की है। 

दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। दक्षिण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान पटना 42.8 डिग्री सेल्सियस, गया 46.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 39 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्णिया 37 डिग्री सेल्सियस रहा। 

आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये

https://chat.whatsapp.com/LJhmomKQBKK9H5bf1gagvP