तीज मिलन उत्सव में कुरीतियों पर नृत्य नाटिका से प्रहार, हास्य प्रस्तुतियों ने गुदगुदाया

तीज मिलन उत्सव में कुरीतियों पर नृत्य नाटिका से प्रहार, हास्य प्रस्तुतियों ने गुदगुदाया

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला समाज, भिलाई की ओर से धनोरा स्थित सेलिब्रेशन पैलेस में तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया गया, वहीं हास्य-व्यंग्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य, समाजसेविका दीप्ति दुबे तथा अर्चना चौबे की अध्यक्षता में मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। भगवान गणेश की वंदना की प्रस्तुति प्रार्थना तिवारी ने दी। आरती तिवारी और वर्षा शुक्ला ने राजनीतिक व्यंग्य प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अनुपमा, सुषमा, वसुंधरा, वंदना और मनीषा ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। बबली और शैल ने हास्य प्रहसन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में हंसी के रंग भर दिए।

अर्चना चौबे, आरती दीवान, सरोज शर्मा, सरिता मिश्रा, अनिता चौबे, रश्मि, रजनी दुबे, सरला दुबे, ज्योति, विजया, शेफाली, शोभा, रिचा, स्वीटी और मंजुषा ने छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले तीज पर्व की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। मीना शर्मा ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि प्रीति तिवारी ने मनोरंजक खेलों का आयोजन कर उत्सव में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति, वंदना और सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जयंती शर्मा ने किया।ं