घर में चल रहा था गांजे का कारोबार, महिला गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा गांजा और नकदी जब्त

घर में चल रहा था गांजे का कारोबार, महिला गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा गांजा और नकदी जब्त

दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अमलेश्वर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कापसी निवासी संगीता सोनवानी (45 वर्ष) अपने घर में गांजे की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 1.023 किलोग्राम गांजा (10 पैकेट सहित) तथा बिक्री से प्राप्त ₹2,900 नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य ₹52,900 आंका गया।

आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।