शिवनाथ नदी में डूबे अज्ञात युवक का शव बरामद, SDRF टीम ने किया रेस्क्यू


दुर्ग। महमरा स्थित शिवनाथ नदी एनीकेट में एक युवक के डूबने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम दुर्ग से सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF प्रभारी धनीराम यादव के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए नदी में डूबे युवक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू टीम में चंद्रप्रताप जघेंल, ओंकार, सूरज, शारदा, राजेश यादव, राजेश नेताम, दिलीप, महेश, चंद्रप्रकाश और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
