असिस्टेंट जेलर दुर्ग के घर बदमाशों ने ने किया हमला

जेल सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल

  असिस्टेंट जेलर दुर्ग के घर बदमाशों ने ने किया हमला

दुर्ग। दुर्ग जिले में आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों तो दूर शासन प्रशासन के अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है। केंद्रीय जेल दुर्ग का जेल परिसर काफी सुरक्षित है। इसके बाद यहां आरोपी बेखौफ होकर हथियार लेकर घुसे। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। लोगों को जान से मारने की धमकी दी दुर्ग केंद्रीय जेल में पदस्थ असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियार बंद नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। डर के मारे घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला और पद्मनाभपुर पुलिस को फोन किया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी की घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले थे।


 पद्मनाभपुर पुलिस के मुताबिक बीती देर रात लगभग तीन से साढ़े तीन बजे के बीच जेल परिसर दुर्ग से उनके पास फोन आया था। फोन करने वालों ने बताया कि वो असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर से बोल रहे हैं। वह लोग जेल परिसर दुर्ग एफ -3 में रहते हैं। कुछ लोगों ने उनके घर में हमला कर दिया है। वह लोग घर का दरवाजा और खिड़की तोड़ रहे हैं। वह लोग कह रहे हैं कि वो सभी लोगों को जान से मार देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जेल परिसर के लिए रवाना हुई। इससे पहले की पुलिस वहां पहुंचती सभी आरोपी भाग गए। साव के घर की खिड़की के पास एक टूटा हुआ चाकू का टुकड़ा जब्त किया गया है। इससे साफ है कि अज्ञात हमलावर हत्या करने की नियत से आए थे। पुलिस पीड़ित पक्ष से हमलावरों के बारे में पूछताछ कर रही है।