देर रात क्लब में चल रही थी अवैध शराब की बिक्री, 64 बीयर बोतल के साथ संचालक गिरफ्तार

देर रात क्लब में चल रही थी अवैध शराब की बिक्री, 64 बीयर बोतल के साथ संचालक गिरफ्तार

भिलाई। शहर में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि जांच के दौरान जुनवानी स्थित एक क्लब में निर्धारित समय के बाद अवैध रूप से शराब बेचते हुए संचालक को गिरफ्तार किया गया।

देर रात चल रहा था गोरखधंधा
18 अप्रैल 2026 की रात पुलिस टीम ने टी-सूर्यामाल, जुनवानी स्थित “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” में जांच की। जांच में सामने आया कि क्लब का लाइसेंस समय समाप्त होने के बाद भी संचालक ग्राहकों को बीयर उपलब्ध करा रहा था।

छत पर छिपाकर रखी थी शराब
पुलिस कार्रवाई के दौरान क्लब की छत पर बीयर का स्टॉक छिपाकर रखा गया था, जिसे ग्राहकों को चोरी-छिपे बेचा जा रहा था। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

64 बोतल बीयर जप्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 64 बोतल स्टॉक कंपनी की बीयर (कुल 41.600 बल्क लीटर) जप्त की गई। जप्त शराब की कीमत लगभग 12,800 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 544/2026 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय गुप्ता (41 वर्ष), निवासी सेक्टर-04 भिलाई के रूप में हुई है।