पानी मांगने के बहाने घर में प्रवेश कर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पानी मांगने के बहाने घर में प्रवेश कर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बीते कुछ दिनों से महिला के घर की रेकी कर रहा था। घटना वाले दिन जैसे ही पति किसी काम से घर से बाहर गया तो आरोपी ने मौका पाकर महिला को अकेली देख घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरंग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।